{"_id":"5ab68c084f1c1b690e8b66bc","slug":"131521912840-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेनों का आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेनों का आवागमन बाधित
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज (फैजाबाद)। लखनऊ-अकबरपुर रेलवे ट्रैक पर गोसाईगंज रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके कारण कई ट्रेेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई हैं। कुछ समय के लिए ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है।
हादसा शनिवार की शाम साढ़े सात बजे हुआ। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग पर ट्रैक पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रांली पलट गई। ट्रैक पर यातायात बाधित होने के कारण कैफियात एक्सप्रेस गोसाईगंज रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग के पर खड़ी की गई है। 10 डाउन दून एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर खड़ी कर दी गई है। किसान एक्सप्रेस को अलनाभारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक हरिमोहन मीना ने बताया कि अभी ट्रैक साफ होने में लगभग आधा घंटा लगेगा।