फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रैक्टर व जीप भिड़ी, दुल्हन की बहन व चालक की मौत, आठ घायल

ट्रैक्टर व जीप भिड़ी, दुल्हन की बहन व चालक की मौत, आठ घायल

Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर व जीप भिड़ी, दुल्हन की बहन व चालक की मौत, आठ घायल
सलोन (रायबरेली)। एक सप्ताह पहले हुई शादी के बाद दुल्हन को चौथी पर विदा कराकर घर लौट रही जीप को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन की बहन और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक और घायल रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुंडा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना यहां रविवार की रात पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा पसर गया। हर कोई इस घटना से गमगीन है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के इच्छनगोड़ा गांव निवासी रामेश्वर पासी की बेटी पूनम की शादी लगभग हफ्तेभर पहले प्रतापगढ़ जिले के हीरागंज में हुई थी। रविवार को रामेश्वर अपनी बेटी की चौथी लेने अन्य लोगों के साथ जीप से हीरागंज गए थे। चौथी के बाद सभी लोग जीप पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम को छह बजे कुंडा खेरुपुर मार्ग पर जीप को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुंडा थानेदार अभय कुमार श्रीवास्तव ने रविवार देर शाम हादसे की सूचना सलोन पुलिस को दी, जहां से परिवारीजनों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हादसे में जीप चालक प्रमोद तिवारी और दुल्हन पूनम की सगी बहन पुष्पा (20) की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर सवार रामेश्वर, अनू, गुड़िया, फूलचंद्र, आदर्श समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed