फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सीमा चौकी के पास हाईवे पर बनेगा टिनशेड

सीमा चौकी के पास हाईवे पर बनेगा टिनशेड

Sun, 10 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीमा चौकी के पास हाईवे पर बनेगा टिनशेड
कस्टम आयुक्त ने बॉर्डर के कार्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

रुपईडीहा (बहराइच)। कस्टम आयुक्त ने शनिवार को लैंड कस्टम रुपईडीहा का और सीमा शुल्क चौकी का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों से सीमा पर हो रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिना रोकटोक के कस्टम के अधिकारी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें।

कार्रवाई के लिए कस्टम सुपरिंटेंडेंट को दिशा निर्देश भी दिए। आयुक्त ने कस्टम विभाग द्वारा इस वर्ष किए गए सीजर की सराहना की। कस्टम कमिश्नर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड शिवकुमार शर्मा व सहायक आयुक्त लखनऊ प्रदीप सिंह सिंगर शनिवार को रुपईडीहा कस्टम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने सीमा शुल्क चौकी नेपालगंज रोड रुपईडीहा का निरीक्षण कर सीमा की गतिविधियों को जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यदि कोई मुखबिर आयुक्त कार्यालय को सामानों के आदान-प्रदान की सूचना देता है तो वह मूल्यांकन कर 20 परसेंट तक सीज सामग्री का मूल्य पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लैंड कस्टम रुपईडीहा के अधिकारियों के साथ सीमा का निरीक्षण किया। कस्टम आयुक्त ने बताया कि सोना, चांदी जैसे प्रतिबंधित सामग्री व हथियारों की तस्करी भारत में हो रही है। इसकी तस्करी करने वालों की सूचना देने के लिए विभाग को कोई भी सूचना दे सकता है।

जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के नंबर पर जानकारी ले सकते हैं, जिससे इंपोर्ट एक्सपोर्ट समस्याओं को दूर किया जा सके। सीमा शुल्क आयुक्त शिव कुमार ने बताया कि सन 2016 की अपेक्षा विभाग ने इस वर्ष 113 परसेंट ज्यादा सीजर किए हैं।

जिसमें 7 करोड़ 63 लाख लागत मूल्य के सामानों को जांच के अंतर्गत तस्करों द्वारा पकड़ा गया है। सीमा का निरीक्षण कर वापस आते समय एसएसबी के जवानों से बातचीत करते हुए मेटल डिटेक्टर के बारे में जवानों से जानकारी ली।

जवानों ने बताया कि डॉग स्क्वायड द्वारा हम सघन छानबीन करते हैं। इस मौके पर आयुक्त ने सीमा शुल्क चौकी रुपईडीहा के बाहर हाईवे की दोनों ओर पटरियों पर टिनशेड बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कस्टम सुपरिंटेंडेंट एसएन भटनागर, एके सिंह आदि मौजूद रहे।


विभाग के इस वेबसाइट पर करें शिकायत
कस्टम आयुक्त ने कहा कि किसी वस्तुओं की जानकारी लोग कस्टम आयुक्तालय की वेबसाइट पर कर सकते हैं। मुखबिर का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही उसे सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed