फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1300 youth got appointment letters in the employment fair

Lucknow News: रोजगार मेले में 1300 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 24 Dec 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
1300 youth got appointment letters in the employment fair
सीआरपीएफ केंद्र में रोजगार मेले में मौजूद चयनित अभ्यर्थी।
लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1300 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 14वें रोजगार मेले की शृंखला के तहत युवाओं को बधाई दी।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अर्धसैनिक बलों में सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, केनरा बैंक, रेलवे और सीपीएमजी लखनऊ के 25 युवक व युवतियों को खुद नियुक्त पत्र बांटे। वहीं 1200 से अधिक युवाओं को उनके विभाग के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र दिए। मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने रोजगार मेला शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 71 हजार से अधिक नियुक्तिपत्र देश के अलग-अलग स्थानों पर बांटे गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस भी विभाग संस्थान में जाएं, वहां तन-मन से सच्ची वफादारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें। मेले में नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के उप महानिदेशक चितरंजन महापात्रा ने युवाओं में जोश भरा और अनुशासित होकर देश के लिए काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed