{"_id":"6862f0b7f79a9776ae034af6","slug":"130-candidates-got-employment-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1273108-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 130 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 130 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
Tue, 01 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
130 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सोमवार को रोजगार मेला लगा। टाटा मोटर्स सहित अन्य कंपनियों की ओर से हुए ग्रुप साक्षात्कार में 130 अभ्यर्थी सफल हुए। कंपनी ने योग्यतानुसार 19 हजार रुपये महीने तक वेतन के साथ जॉब ऑफर किया।
सरोजनी नगर निवासी महेश कुमार ने बताया कि टाटा कंपनी की ओर से साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान मोटर कार के अलग-अलग पार्ट व उसकी उपयोगिता के बारे में सवाल पूछे गए। साथ ही इलेक्ट्रिक कोर्स के बारे में भी जानकारी ली गई। मलिहाबाद से आए राकेश ने बताया कि एक निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार लिया गया है। जॉब के बारे में फोन पर जानकारी देने की बात कही गई।
आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि लखनऊ की टाटा मोटर्स, एडाप्ट इंफ्रा, जेबीएम, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, वीविंग और सुजलॉन कंपनी शामिल हुईं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अप्रेंटिसशिप और ट्रेनी के 400 पदों पर साक्षात्कार लिया। 175 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। दस्तावेज जांच के बाद 150 प्रतिभागियों से साक्षात्कार लिया गया। कंपनी की ओर से वेतन के साथ दोपहर का खाना, रूम से कंपनी तक आने जाने के लिए बस सेवा, मेडिकल व पीएफ की सुविधा दी जाएगी।