फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 trains effected because of new farakka express derailment.

न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे से 19 ट्रेनें प्रभावित, नौ निरस्त, 10 का रूट बदला गया

Wed, 10 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
13 trains effected because of new farakka express derailment.
दुर्घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

रायबरेली के हरचंदपुर में बुधवार सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। हादसे को देखते हुए नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि 10 का रूट परिर्वतन किया गया है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- 14219/14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- 14216 लखनऊ-इलाहाबाद गंगा-गोमती एक्सप्रेस।
- 14210/14209 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- 54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर और 54378 बरेली प्रयाग पैसेंजर।
- 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और 14123 प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस।

इन ट्रेनों का किया गया रूट डायवर्जन
- 14123 प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस वाया रायबरेली-डलमऊ-उन्नाव-कानपुर।
- 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-इलाहाबाद।
- 14208 दिल्ली जंक्शन प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर- प्रतापगढ़।
- 14266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी।
- 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस वाया वाया सुल्तानपुर (जो कि सुल्तानपुर में निरस्त कर दी जाएगी।) 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस सुल्तानपुर से यात्रा प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन

14369 संगरौली-बरेली त्रिवेणी एक्सप्रेस वाया डलमऊ-उन्नाव- लखनऊ-आलमनगर।
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल वाया सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी।
14265 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस वाया वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ
14215 इलाहाबाद-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस वाया ऊंचाहार-डलमऊ-उन्नाव-लखनऊ


हादसे में घायलों की मदद के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी और स्वयंसेवी संस्थाओं की टीमें लगी हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के साथ ही स्कूली वाहनों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार का कहना है कि मामले में हरचंदपुर के एएसएम आशीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हादसे की जांच करवाई जाएगी।


दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed