{"_id":"68362280f0346cbccb0da457","slug":"129-applications-received-for-five-teacher-positions-in-national-pg-college-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1224046-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में शिक्षक के पांच पदों के लिए आए 129 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज में शिक्षक के पांच पदों के लिए आए 129 आवेदन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में विभिन्न विभागों में शिक्षक के पांच पदों पर भर्ती के लिए 129 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस तरह से एक के पद सापेक्ष 25 से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की है। सभी पदों के लिए दो व तीन जून को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के पांच विभागों में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में एक-एक पद के लिए 14 मार्च को शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी। आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 129 फॉर्म उपयुक्त पाए गए। वनस्पति विज्ञान विभाग में आवेदकों की लिखित परीक्षा तीन जून को सुबह 8:30 बजे से होगी।
अंग्रेजी विभाग में परीक्षा दो जून को सुबह 10 बजे से, अर्थशास्त्र विभाग में परीक्षा तीन जून को सुबह 8:30 बजे से होगी। इतिहास विभाग में परीक्षा दो जून को सुबह 8:30 बजे से व पब्लिक हेल्थ विभाग में परीक्षा दो जून को सुबह 8:30 बजे होगी। लिखित परीक्षा के बाद सभी आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों पर इतने आवेदन
विभाग पद आवेदन
बॉटनी 01 41
हिस्ट्री 01 31
इकॉनमिक्स 01 29
अंग्रेजी 01 17
एमपीएच 01 11