फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.27 crore swindled under the pretext of stock market profits.

Lucknow News: शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर ठगे 1.27 करोड़

Fri, 28 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
1.27 crore swindled under the pretext of stock market profits.
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलीब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट निवासी कारोबारी अरशद अहमद को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 1.27 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अरशद ने बताया कि कुछ महीने पहले उनके व्हाट्सएप पर मेसेज और लिंक आई थी। मेसेज में शेयर बाजार में निवेश करने पर 30 फीसदी तय मुनाफा कमाने की बात लिखी थी। लिंक पर क्लिक करते ही वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए, जिसमें एक हजार सदस्य थे। सदस्य ग्रुप पर मुनाफे के फर्जी स्क्रीन शॉट डालते थे। अरशद का कहना है कि ग्रुप के एडमिन ने धीरे-धीरे उनसे 1.27 करोड़ रुपये निवेश करा लिए। मुनाफा दिखने पर जब उन्होंने उसे निकालना चाहा तो एडमिन उनसे निवेश टैक्स, जीएसटी, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य तरह की फीस की मांगने लगा। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि पीड़ित ने जिस खाते में रकम ट्रांसफर की है उसे फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही जिस ग्रुप में उन्हें जोड़ा गया था, उसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed