{"_id":"5b0d8b5d4f1c1bda6e8b53fb","slug":"121527614301-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टॉप पर पेयजल व शौचालय की सुविधा नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टॉप पर पेयजल व शौचालय की सुविधा नदारद
Updated Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बहराइच में नेपाल सीमा से लेकर राजधानी को जोड़ने वाले राजमार्ग एनएच 28सी पर लगभग 15 से अधिक बस स्टॉप हैं। कुछ को छोड़ अन्य पर पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को असुविधाओं के बीच सफर करना पड़ता है।
नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे से लेकर बाराबंकी जनपद तक लगभग 160 किलोमीटर का हाईवे है। इस हाईवे को एनएच28 सी के तहत बनाया गया है। मार्ग पर लगभग 15 से अधिक बस स्टॉप हैं। लेकिन यहां महज टीनशेड लगाकर सीट स्थापित कर दी गई है।
यात्रियों के पेयजल और शौचालय समेत अन्य सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके कारण रुपईडीहा से लेकर लखनऊ तक का सफर करने वाले यात्रियों को असुविधाओं के बीच यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। धूप में बैठकर बस का इंतजार भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई कदम भी नहीं उठाए गए हैं। यात्री सुविधाओं को लेकर बीते दिनों हाईकोर्ट की ओर से सख्ती की गई थी, इसके बावजूद जिले के हाईवे पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं।
ढाबों पर भी नहीं इंतजाम
परिवहन निगम की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को बस चालक निजी ढाबों पर रोकते हैं। इन ढाबों पर जलभराव के कारण यात्रियों को दिक्कत होती है। खाने-पीने के सामान के दाम भी डेढ़ से दो गुने होते हैं।
जांच कर करेंगे कार्रवाई
बस अड्डों पर यात्री सुविधाएं आवश्यक है। एनएच का मामला है। ऐेसे में जांच कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे, जिससे सभी बस स्टॉप पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकेेंगे।
-धीरेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन