फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बकरी चरा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर

बकरी चरा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर

Sat, 12 May 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बकरी चरा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बकरी चरा रहे नेपाली युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के गढ़वा थाने पर तैनात जवान सुभाष ने बताया कि शनिवार को सीरिया नाका थाना गढ़वा जिला दांग निवासी विनोद (32) सोहेलवा जंगल के भारत-नेपाल सीमा के निकट बकरी चरा रहा था। विनोद बकरी चराते समय भारत की सीमा के जंगलों में आ गया था। इसी दौरान जंगल में तेंदुए ने अचानक विनोद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने विनोद को किसी तरह तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। शोर मचाने के बाद तेंदुआ विनोद को छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल युवक को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुमन सिंह चौहान ने बताया कि तेंदुए के हमले से विनोद के जांघ में गंभीर जख्म हुआ है, जिसका उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed