{"_id":"5ad63e6f4f1c1b350a8b507b","slug":"121523990127-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के पास लावारिस मिला बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के पास लावारिस मिला बालक
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरैंया रेलवे स्टेशन के पास एक बालक का लावारिस हालत में बरामद किया है। पुलिस ने बालक को बाल शिशु गृह के सुपुर्द किया है। बालक बिहार का निवासी बताया जा रहा है।
सोमवार की शाम रामपुर कलां थाना क्षेत्र के सरैंया रेलवे स्टेशन के पास लोगों ने एक बालक को लावारिस हालत में टहलते पाया। पूछने पर बालक ने नाम पता नहीं बताया। इस पर लोगों ने सूचना रामपुर कलां थाने की पुलिस को दी।
पुलिस ने बालक को कब्जे में लिया। इस दौरान बालक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम राहुल है। उसके पिता का नाम राजेश है। वह बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। बालक अपने गांव का पता नहीं बता सका है। इस पर पुलिस ने बालक को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष डीपी सिंह ने सदस्य अशोक कुमार अवस्थी, राजेंद्र त्रिपाठी, वंदना वैश्य व नीतू सिंह के साथ विचार विमर्श करने के बाद बालक को बाल शिशुगृह कचनार के सुपुर्द किया है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बालक बिहार का प्रतीत हो रहा है। बालक की उम्र 8 वर्ष के करीब प्रतीत हो रही। उसने हरी रंग की शर्ट व नीली हाफ पेंट पहन रखी है।