{"_id":"5ad23bc24f1c1b330a8b489c","slug":"121523727298-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या में भारतीय संस्कृति की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या में भारतीय संस्कृति की दिखी झलक
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सांस्कृतिक संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोक संगीत एवं लोक नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए कलाकारों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित एवं आरती दीक्षित ने स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक संध्या में वंदेमातरम, दशावतार एवं आज की द्रोपदी पर वर्तमान सामाजिक परिवेश को आइना दिखाते हुए नारी सशक्तीकरण पर भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। नारी सशक्तीकरण पर केंद्रित इस नृत्य नाटिका का मंचन अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुरभि सिंह ने किया। उदया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा हेलेन किलर पर भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ नाटिका प्रस्तुत की गई।। साथ श्री विष्णु दशावतार पर अलग-अलग अवतारों पर प्रस्तुति देकर आध्यात्मिक चेतना जाग्रत की। विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा लोक परम्परा पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर प्रो. टीके चंद्रशेखर पूर्व सचिव एसईआरबी, डीएसटी नई दिल्ली, निदेशक एनइएसइआर, भुवनेश्वर, एवं नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीएन पांडेय तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के साथ पौधरोपण किया।