{"_id":"5a81e15e4f1c1bf17b8b6d8d","slug":"121518461278-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में 164 पदों के लिए गहमागहमी के बीच नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में 164 पदों के लिए गहमागहमी के बीच नामांकन
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली/सरेनी। जिले में प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 161 खाली पदों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को ब्लॉकों में नामांकन पत्र जमा हुए। सरेनी के सिधौर तारा गांव में प्रधान पद के लिए दो नामांकन पत्र जमा हुए। छतोह ब्लॉक में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा हुए। इसके अलावा 161 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया में ब्लॉकों में गहमागहमी रही।
विज्ञापन
जिले के दीनशाह गौरा, डीह और सलोन के अलावा सभी ब्लॉकों में चुनाव के लिए नामांकन हुआ। सरेनी व लालगंज में प्रधान पद के एक-एक पद व छतोह में बीडीसी सदस्य के एक पद के अलावा अन्य ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों को भरने के लिए नामांकन हुआ। सरेनी ब्लॉक की सिंघौर तारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए श्याम दुलारी व विद्यावती ने नामांकन किया।
विज्ञापन
आरओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि, 22 फरवरी को मतदान होगा। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए सोमवार को पांच लोगों ने दावेदारी की। एक रिक्त सीट पर कोई नामांकन नहीं हुआ। जसौली गांव के वार्ड एक से सदस्य पद पर अनीस व नदीम ने नामांकन पत्र जमा किया। हटवा के वार्ड नंबर नौ से किसुनी देवी, चड़रई गांव के वार्ड नंबर सात से राजेंद्र, वार्ड आठ से अवधेश ने नामांकन किया। जबकि खुर्रमपुर गांव के वार्ड 11 से कोई नामांकन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन