{"_id":"5a79e72b4f1c1b91268b8b11","slug":"121517938475-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पहले दिन 1700 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पहले दिन 1700 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से गहमागहमी के बीच शुरू हो गईं। पहला दिन होने के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले की अपेक्षा इस बार सख्ती दिखी। मंगलवार को 1700 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, भवनियापुर परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं दिखा पाए। उनके खिलाफ बोर्ड को पत्र भेजा गया है। जबकि शिवपुर के परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में छात्र-छात्राएं बातचीत करते मिले। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से जिले के सभी 92 परीक्षा केंद्रों पर गहमागहमी के बीच शुरू र्हुइं। सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट के साहित्यिक हिंदी की परीक्षा थी। सुबह सभी केंद्रों पर परीक्षाएं समय से शुरू हुईं। लेकिन सख्ती का आलम यह रहा कि परीक्षा केंद्रों पर कक्ष के बाहर छात्र-छात्राओं के जूते-चप्पल तक उतरवा दिए गए। उड़ाका दलों ने केंद्रों पर छापेमारी की। प्रथम पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज भवनियापुर का मुआयना किया। यहां पर केंद्र व्यवस्थापक से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाने को कहा। इस पर सीसीटीवी कैमरे का संचालन देख रहे कर्मचारी ने बताया कि पासवर्ड से सिस्टम लॉक है। कई बार प्रयास के बाद भी वह रिकार्डिंग नहीं दिखा पाया। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति करने की चेतावनी दी। उधर, दूसरी पाली में भी गहमागहमी के बीच परीक्षाएं शुरू हुईं। इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा में 32 हजार से अधिक छात्रों को शामिल होना था। लेकिन सुबह और शाम दोनों पालियों में 1700 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनों पालियों में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। लेकिन द्वितीय पाली में निरीक्षण करते हुए डीआईओएस का उड़ाका दल शिवपुर में स्थित महानंद अवस्थी इंटर कॉलेज पहुंचा तो यहां पर डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने चार बजे की सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। सीसीटीवी फुटेज देखकर डीआईओएस दंग रह गए। छात्र-छात्राएं आपस में बातचीत कर रहे थे। इस पर यहां के केंद्र व्यवस्थापक को भी चेतावनी दी गई। साथ ही बोर्ड को अवगत कराया गया है।
15 मिनट देरी से छूटी परीक्षा
प्रयागदत्त पाठक इंटर कॉलेज पट्टी पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होनी थी। लेकिन परीक्षा केंद्र से छात्र 15 मिनट बाद बाहर निकले। हालांकि वहां मौजूद मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों ने बताया कि आवश्यक दिशा निर्देश के लिए छात्रों को रोका गया था।
विज्ञापन
जूते-चप्पल तक उतरवाए
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में पहले दिन केंद्रों पर सख्ती का आलम यह रहा कि कैसरगंज के परीक्षा केंद्र सरदार पटेल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के जूते-चप्पल तक बाहर उतरवा लिए गए। इस पर छात्रों ने नाराजगी भी जताई।