Lucknow: 12 पीपीएस बदले, राहुल बने अयोध्या के एएसपी ट्रैफिक, एएसपी रैंक के अफसरों का किया गया तबादला
डीजीपी मुख्यालय ने शनिवार को एएसपी रैंक के 12 अफसरों का तबादला कर दिया।
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने शनिवार को एएसपी रैंक के 12 अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें डीजीपी मुख्यालय में तैनात राहुल मिश्रा को अयोध्या में एएसपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में तैनात प्रज्ञा मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय, आजमगढ़ में एएसपी ग्रामीण राहुल रूसिया को अभिसूचना मुख्यालय और वाराणसी में एलआईयू ज्ञानवती तिवारी को निदेशक सतर्कता का स्टाफ अफसर बनाया गया है।
सतर्कता अधिष्ठान में तैनात सत्यम को महोबा, अलीगढ़ स्थित 45वीं वाहिनी पीएसी के उप सेनानायक डॉ. मनोज कुमार को वाराणसी में एएसपी एलआईयू बनाया गया है। एसटीएफ में तैनात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को बुलंदशहर का एएसपी क्राइम, बुलंदशहर में तैनात कमलेश बहादुर को 45वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है।
डीजीपी मुख्यालय में तैनात अरूण कुमार दीक्षित को आजमगढ़, एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के स्टाफ अफसर वीरेंद्र कुमार-1 को गाजियाबाद भेजा गया है। उनकी जगह महोबा में तैनात राजेंद्र कुमार गौतम को स्टाफ अफसर बनाया गया है। गोरखपुर में तैनात रहे श्याम देव का पीटीसी सीतापुर के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश संशोधित करते हुए अब उनको वापस गोरखपुर में तैनात करने का निर्णय लिया गया है।