फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 new routes are developed in smart city

स्मार्ट सिटी में खुलेंगे सिटी बस के 12 नए रूट

Thu, 15 Oct 2015 03:47 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
12 new routes are developed in smart city

राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत किया जाएगा। इसके तहत लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने 12 नए रूटों पर सिटी बसों के संचालन का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है। इसमें से आठ रूट मेट्रो स्टेशनों के लिए फीडर का काम करेंगे।

विज्ञापन


चार अक्तूबर को स्मार्ट सिटी पर हुई अंतर विभागीय बैठक में इसकी जरूरत बताई गई थी। इसके बाद सिटी बसों के संचालन के लिए  यह नया प्रस्ताव बना। नए प्रस्ताव पर अमल के बाद राजधानी में सिटी बस के रूटों की संख्या बढ़कर 55  हो जाएगी। अभी 43  रूटों पर 260  बसों का संचालन हो रहा  है।
विज्ञापन


रोजाना 70,000  यात्री ढो रही सिटी बस

सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के एमडी ए. रहमान ने बताया कि सिटी बसें अभी रोजाना करीब 72,000 सवारियां ढो रही हैं। इसका अधिकतम किराया 35 रुपये है, जबकि एसी सिटी बस में यह 45 रुपये हैं। न्यूनतम किराया 10 और 15 रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो रूटों को जोड़ेंगे नए रूट

12 new routes are developed in smart city

अमौसी एयरपोर्ट - स्कूटर इंडिया-कटियाबगिया-नवाबगंज
अमौसी एयरपोर्ट - स्कूटर इंडिया- सीआरपीएफ-चंद्रावल
कृष्णानगर-इंद्रलोक  कॉलोनी-पारा चौकी
कृष्णानगर-बाराबिरवा-पासी किला-रजनीखंड-एसजीपीजीआई
अवध हॉस्पिटल-बुद्धेश्वर-दुबग्गा-भिटौली
अवध हॉस्पिटल-बुद्धेश्वर-राजाजीपुरम
अवध हॉस्पिटल-बुद्धेश्वर-मोहान-हसनगंज
मोहनलालगंज-एसजीपीजीआई-अवध हॉस्पिटल -आलमबाग-आरडीएसओ- जगजीवनराम  आरपीएफ सेंटर- रानीलक्ष्मीबाई हॉस्पिटल- राजाजीपुरम बी ब्लॉक- ई-ब्लॉक

ये होंगे सिटी बसों के नए रूट
- कैसरबाग-माती-देवा शरीफ
- चारबाग-गोसाईंगंज
- बख्शी का तालाब-इटौंजा
- कैसरबाग-मलिहाबाद-कटौली

स्मार्ट सिटी के प्रस्तावों नगर निगम में कंसल्टेंट  कंपनी के साथ हाल में एक बैठक हुई। इसमें नगरीय व्यवस्था को बेहतर करने के लिए  ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित प्रस्ताव मांगा गया था। नगर आयुक्त को पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए  योजना भेज दी गई है।
ए. रहमान, एमडी, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed