{"_id":"621de5387c3ccd489d5f797b","slug":"12-new-operation-theatre-start-in-sgpgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एसजीपीजीआई में 12 ऑपरेशन थियेटर चालू, कोरोना के कारण किए गए थे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एसजीपीजीआई में 12 ऑपरेशन थियेटर चालू, कोरोना के कारण किए गए थे बंद
Tue, 01 Mar 2022 02:49 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:49 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के कारण लखनऊ के एसजीपीजीआई में 34 में से 12 ओटी बंद कर दिए गए थे जिन्हें फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
एसजीपीजीआई में सर्जरी का इंतजार कर रहे मरीजों को जल्द ही राहत मिलेगी। यहां जनवरी से बंद चल रहे 12 ऑपरेशन थियेटर को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे हर दिन करीब 40 से 50 अतिरिक्त मरीजों की सर्जरी हो सकेगी। एसजीपीजीआई में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होते ही ऑपरेशन थियेटर की संख्या घटा दी गई थी। यहां की 34 ओटी में 12 को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
इससे विभिन्न विभागों में सर्जरी के लिए इंतजार करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ घई थी। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. गौरव अग्रवाल ने बताया कि सर्जरी का इंतजार करने वाले मरीजों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन