{"_id":"5b37b7af4f1c1b6a4d8b9554","slug":"11530378159-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से नगर में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से नगर में होंगे विकास कार्य
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहरी विकास को नया आयाम देने के लिए शनिवार को नगर पालिका सभागार में पालिका बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की रणनीति बनाई गई। प्रत्येक सभासद को अपने-अपने वार्ड में पांच लाख रुपये से विकास कार्य कराने के लिए उसकी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। जबकि शहर के सभी 27 वार्डों में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने, तीन टाटा एस ट्रिपर गाड़ियों की खरीदारी के साथ ही लाइब्रेरी की तीन मेजों को दुरुस्त कराने सहित कई अन्य विकास कार्यों पर सभी 27 सभासदों के साथ पालिकाध्यक्ष ने मंत्रणा की। बैठक में जहां एक करोड़ 35 लाख रुपये से 27 वार्डों के सभासदों को अपने-अपने यहां अधिकतम पांच लाख रुपये के काम कराने की खुली छूट दी गई तो वहीं तकरीबन 65 लाख रुपये से पालिका के लिए नए संसाधनों की खरीदारी पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिस पर सभी सभासदों ने अपनी रजामंदी जाहिर की।
डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा उठाएगा ई-रिक्शा
शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए 14 लाख रुपये से खरीदी गई टाटा एस की तीन ट्रिपर गाड़ियों से नगर में कूड़े का उठान हो रहा है। जबकि घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करने और उसे शहर से बाहर ले जाने के लिए 5 ई-गार्बेज रिक्शे का ऑर्डर दिया गया है। जिसकी कुल लागत 10 लाख रुपये है। जैसे ही इन गाडिय़ों की आपूर्ति यहां होती है, इनसे घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने का काम भी शुरू हो जाएगा। वहीं राजा देबी बख्श सिंह पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के लिए यहां रखी तीन बड़ी मेजों के दुरुस्तीकरण के साथ ही सात पंखे, सात एलईडी, दीवाल घड़ी, 5 बुक सेल्फ व 4 मेजों की खरीदारी का भी आदेश दिया गया है। उधर सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर रुपए पांच लाख से प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने, स्वच्छ भारत मिशन के क्रम में 20 लाख से व्यवसायिक स्थानों पर महिलाओं के लिए पिंक तो बाकी जगहों पर तीन सीटर, पांच व छह सीटर टायलेट निर्माण के लिए भी अनुमन्य किए गए हैं।
जलापूर्ति व्यवस्था पर खर्च होंगे 15 लाख
नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर किए जाने के लिए बोर्ड बैठक में साढ़े छह लाख रुपये से एक जनरेटर की खरीददारी, सवा तीन लाख से 15, 20 व 30 हार्स पावर की तीन नई मोटरे खरीदने, 5 लाख से तीन व चार हजार लीटर के दो अदद वाटर टैंकरों की खरीददारी का भी प्रस्ताव बैठक में पास किया गया। जिससे कि नगर की जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
अब पुस्तकालय में एंट्री के लिए नहीं बनवानी होगी एनएससी
राजा देबीबख्श सिंह पुस्तकालय में एंट्री के लिए आड़े आ रही 100 रुपये एनएससी बनवाने की दिक्कतों को आसान करते हुए नपाप बोर्ड ने बैठक के दौरान तय किया है कि अबसे लाइब्रेरी की सदस्यता के लिए किसी व्यक्ति को एनएससी बनवाने की जरूरत नहीं है। वह चाहे तो 100 रुपये नकद जमा करके भी इसमें एंट्री ले सकता है।
नगरीय विकास में शहर की जनता और सभी वार्डों के सभासदों से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। उम्मीद है कि आगे भी यह परम्ंपरा कायम रहेगी और हम अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कुछ बेहतर कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड बैठक में सभी सभासदों को अपने-अपने यहां पांच लाख से विकास का कोई भी काम कराने के लिए इसका प्रस्ताव तैयार कर देने को कहा गया है।
-उज्मा राशिद, चेयरमैन, गोंडा नगर पालिका