{"_id":"5afb12aa4f1c1bd8408b5a60","slug":"11526403754-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चने में कॉक्रोच व किचन में मिला टॉयलेट क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चने में कॉक्रोच व किचन में मिला टॉयलेट क्लीनर
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के दो कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हरीहरपुर रैकवारी स्थित विद्यालय के किचन स्टोर में रखे चने में काक्रोच व किचन में ही टाइलेट क्लीनर मिला।
इस पर टीम ने वार्डेन को कड़ी फटकार लगाई। टीम ने दोनों विद्यालयों से चार नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले के विद्यालयों में मिड डे मिल के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान चला रही है।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षाधिकारी डॉ. विश्राम की अगुवाई में टीम ने चित्तौरा ब्लॉक स्थित बेगमपुर के कस्तूरबा विद्यालय में पहुंची। यहां टीम ने किचन में रखे सभी खाद्य पदार्थों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं को परोसे जाने वाले तैयार चावल व दाल का नमूना एकत्रित किया।
विज्ञापन
टीम ने विद्यालय की छात्राओं को मिलावटी अनाज के पहचानने आदि को लेकर जागरूक भी किया। जबकि हरीहरपुर रैकवारी स्थित कस्तूरबा विद्यालय में खाद्य सुरक्षाधिकारी राजेंद्र पांडेय की अगुवाई में टीम ने विद्यालय के किचन का निरीक्षण किया।
टीम ने किचन के स्टोर में रखे कच्चे चने की टिन में काक्रोच और अनाज के बगल में रखे टाइलेट कलीनर को देखकर नाराजगी जताई। टीम ने यहां से भी एक तैयार दाल व सब्जी का नमूना एकत्रित कर विद्यालय में अध्ययनरत 68 छात्राओं को मिलावटी खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूक किया।
विभाग के अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि एकत्रित किये गये चारों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।