{"_id":"5ab3f2704f1c1b4f5a8b486f","slug":"11521742448-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को एमडीआर केयर यूनिट की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को एमडीआर केयर यूनिट की मिली सौगात
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को मिली एमडीआर केयर यूनिट की सौगात
सीतापुर। अब जिले के गंभीर टीबी रोगियों को इलाज के लिए लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मरीजों को भर्ती कर यहीं उनका इलाज किया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार ने जिले के क्षय रोग विभाग को एमडीआर केयर यूनिट की सौगात दी है।
जिला अस्पताल स्थित टीबी वार्ड के बगल में ही एमडीआर केयर यूनिट स्थापित करने की कवायद अंतिम चरण में है। जल्द ही एमडीआर केयर यूनिट शुरू कर दी जाएगी। इससे टीबी के गंभीर रोगियों को जिले में ही इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
केंद्र सरकार का मकसद 2025 तक देश से टीबी रोग को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए केंद्र सरकार जागरूकता अभियान व सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के अलावा कई अन्य जतन कर रही है।
विज्ञापन
टीबी के खिलाफ केंद्र सरकार की मुहिम को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने भी कदम बढ़ा दिए हैं।
योगी सरकार ने टीबी के गंभीर रोगियों को जिले में ही इलाज मुहैया कराने के लिए प्रदेश के 56 जिलों में एमडीआर केयर यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। एमडीआर केयर यूनिट की सौगात सीतापुर को भी मिली है।
राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी व संयुक्त सचिव निदेशक आलोक रंजन के निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने एमडीआर केयर यूनिट स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल स्थित टीबी वार्ड के पास ही एमडीआर केयर यूनिट बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर बताते हैं कि, अभी तक गंभीर टीबी रोगियों को भर्ती करने और उनके इलाज की यहां व्यवस्था नहीं थी।
टीबी के गंभीर रोगियों को लखनऊ भेजा जाता था। मगर एमडीआर केयर यूनिट बनने से गंभीर टीबी रोगियों को जिले में ही इलाज सुलभ हो सकेगा। जल्द ही ये सुविधा मिलने की उम्मीद है।
एमडीआर केयर यूनिट में चार बेड की व्यवस्था की जा रही है। इनमें दो बेड पुरुष और दो बेड महिला रोगियों के लिए बनाए जा रहे हैं। गंभीर टीबी रोगियों को एमडीआर केयर यूनिट में भर्ती किया जाएगा। अगले चरण में बेड की संख्या में इजाफा हो सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुसाफिर यादव ने बताया कि, जिला अस्पताल में टीबी वार्ड के पास एमडीआर केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें चार बेड की सुविधा होगी। टीबी के गंभीर रोगियों को यहां भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
एमडीआर केयर यूनिट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को करेंगे। दरअसल, 24 मार्च को क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। क्षय रोग दिवस पर सीएम का लखनऊ में कार्यक्रम है। विभागीय अफसरों के मुताबिक इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 56 जिलों की एमडीआर केयर यूनिट का एकसाथ शिलान्यास करेंगे।