{"_id":"5a7c7eec4f1c1bb1208b80cc","slug":"11518108396-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में नकल कराते मिले शिक्षक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में नकल कराते मिले शिक्षक, केस दर्ज
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को डीआईओएस ने अच्युत्तानंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी रिकार्डिंग खंगाला तो दो शिक्षक नकल कराते मिले। उनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई हुई है। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उधर, अलग-अलग दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की दो छात्राएं नकल करती मिलीं। उनकी कॉपियां सील कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को भी दोनों पालियों में गहमागहमी के बीच हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। सुबह की पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने महसी में स्थित अच्युत्तानंद सूरजलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर का निरीक्षण सुबह 11:40 बजे किया।
विज्ञापन
उस समय परीक्षा खत्म हो गई थी। कापियों के बंडल सील हो रहे थे। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। इसके बाद सात फरवरी के प्रथम पाली की हाईस्कूल परीक्षा के कक्ष संख्या चार में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग जांची। इस रिकॉर्डिंग में प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर द्वितीय के सहायक अध्यापक मणिकांत मिश्र व प्राथमिक विद्यालय मुन्नीपुर बालापुर की शिक्षिका भावना की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगी हुई थी। दोनों कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों के निकट खड़े होकर उनसे बातचीत की मुद्रा में दिखे।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कहा कि परीक्षार्थियों को अनुचित रूप से सहायता करने की पुष्टि हो रही है। ऐसे में दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ हरदी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वहीं, यहां के केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीआईओएस ने कहा कि सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महसी व द्वितीय पाली में सारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक-एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने स्वयं उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सीज कर कार्रवाई की।