{"_id":"59f218a54f1c1bd0538b9944","slug":"11509038245-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में साहे आलम व कुसुम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में साहे आलम व कुसुम ने मारी बाजी
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। न्याय पंचायत स्तरीय परिषदीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को विराहीमपुर विद्यालय परिसर में हुआ। दौड़ में साहेआलम, कुसुम तथा कबड्डी में विराहीमपुर की टीम प्रथम रही। सभी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
जरवल विकास खंड अंतर्गत न्याय पंचायत विराहीमपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष उबैदुर्रहमान तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री मनीष मौर्या उपस्थिति में खेल का शुभारंभ हुआ। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में साहे आलम प्रथम, फिरोज द्वितीय तथा तीसरा स्थान सहबाज को मिला। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कुसुम कुमारी प्रथम, द्वितीय अफसाना तथा तृतीय स्थान गुलनाज को मिला। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय विराहीमपुर तथा साईनपुरवा विद्यालय के बीच हुआ। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय विराहीमपुर की टीम ने जीत दर्ज की। ऊंची कूद, जलेबी तथा खो-खो में छात्रों ने दमखम दिखाया। इस मौके पर संकुल प्रभारी मोहम्मद अनवार खां, अब्दुल सलाम, जुलकर नैन खां, आरिफ हाशमी, लोकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन एनपीआरसी खलीकुज्जमा ने की।