फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कल से गूंजेंगे माता के जयकारे, रामलीला की मचेगी धूम

कल से गूंजेंगे माता के जयकारे, रामलीला की मचेगी धूम

Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कल से गूंजेंगे माता के जयकारे, रामलीला की मचेगी धूम
फैजाबाद। शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इसके साथ विजयादशमी पर्व को लेकर रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा। जिले में 98 स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन


1148 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इनमें 24 स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन व शेष स्थानों पर 27 सितंबर से पंडालों के कपाट दर्शनों के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार प्रतिमाओं का विसर्जन दशमी 30 सितंबर के बजाए एक अक्टूबर को होगा। इस बार शहर की सभी छह रामलीलाओं की राम बारात एक साथ 2 अक्टूबर को निकलेगी।

राजगद्दी का कार्यक्रम चौक, साहबगंज, वजीरगंज जप्ती व कोठापार्चा में तीन अक्टूबर को होगा। चौक के कार्यक्रम में उप्र. के मंत्री आशुतोष टंडन भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद में छह और अयोध्या की दो रामलीलाओं के साथ जिले में 98 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाता है। इनमें से रुदौली की ख्वाजा हाल की रामलीला सबसे पुरानी है। वो अपना 128 वर्ष पूरा कर रही है।

जीआईसी मैदान में एकत्र होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
दशमी की तिथि 30 सितंबर को पड़ रही है। दशहरा भी इसी दिन मनाया जाएगा। लेकिन 30 को श्रावण नक्षत्र शाम 4:50 से लग रहा है। इस नक्षत्र में ही मां की अंतिम पूजा कर उन्हें विसर्जन के लिए ले जाया जाता है।

इसके कारण 30 की रात पूजा के बाद आधी रात से दुर्गा प्रतिमाएं जीआईसी मैदान में एकत्र होना शुरू होंगी। एक अक्टूबर को दिन में 11 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

ये शोभायात्रा जीआईसी से निकलकर फतेहगंज, सुभाषनगर, चौक, रिकाबगंज, रोडवेज, टीवी टॉवर होते हुए निर्मली कुंड तक जाएगी।

यहां 21 से होंगे मां के दर्शन
जिले में 1148 स्थानों पर पंडालों में मां की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इनमें से फैजाबाद शहर में 24 स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन मां का पूजन कर उनका दर्शन किया जाएगा।


इनमें भैरव मंदिर बल्ला हाता, महाजनी टोला, वीर धर्मशाला बल्ला हाता, रामजानकी मंदिर फतेहगंज, गणेशनगर मकबरा, नाका हनुमानगढ़ी, जनौरा, नवीन मंडी, कौशलपुरी फैज-1 व 2, खोजनपुर, अवधपुरी, आईटीआई, अमानीगंज गुरुद्वारा, लक्ष्मणपुरी, भीखापुर, दुर्गा मंदिर रेतिया, जमथरा, आकाशवाणी, बेगमगंज गढ़ैया, हौसिलानगर, मोदहा, लालकुर्ती व कालीबाड़ी धारा रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed