फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तीन लुटेरे दबोचे, नौ फोन व बाइक बरामद

तीन लुटेरे दबोचे, नौ फोन व बाइक बरामद

Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
तीन लुटेरे दबोचे, नौ फोन व बाइक बरामद
तीन लुटेरे दबोचे, नौ फोन व बाइक बरामद
विज्ञापन



सीतापुर। सिधौली पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले दिनों नगर में मोबाइल लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए इनके पास से विभिन्न स्थानों पर लूटे गए नौ मोबाइल, एक बाइक व 7200 रुपये नगदी बरामद की है।


मंगलवार की भोर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश बिसवां की तरफ से आ रहे हैं। उनके पास चोरी की बाइक व कई मोबाइल हैं। खबर पाकर कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने उपनिरीक्षक सुबोध भारद्वाज, निराला तिवारी, आरक्षी नरेंद्र कुमार व इनामुल हसन ने बिसवां चौराहे पर घेराबंदी की।
विज्ञापन



सुबह करीब 6:30 बजे बिसवां की ओर से एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। पुलिस टीम को देख बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस टीम की घेराबंदी के कारण उन्हें धर दबोचा गया। पकड़े गए तीनों बदमाशों की पहचान राजपाल निवासी गढ़ीखेरवा थाना संदना, दीपक निवासी रमपुरवा थाना मानपुर तथा संजय निवासी जानकीपुरम लखनऊ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके पास से 7200 रुपये की नगदी, नौ चोरी के मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक यह तीनों शातिर बदमाश हैं। पूछताछ में इन्होंने विभिन्न स्थानों से मोबाइल छीनने की घटना स्वीकार की है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि नगर में हुई मोबाइल लूट की वारदातें भी इन्ही बदमाशों ने अंजाम दी थी। सभी को जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed