{"_id":"5bc23afdbdec22698b7fc149","slug":"111539455741-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे के बाद हरचंदपुर में क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है। इंजन से ट्रायलके बाद सबसे पहले नौचंदी एक्सप्रेस इस ट्रैक से निकाली गई। अब लूप लाइन को मेन लाइन से जोड़ने और सिग्नल-पैनल दुरुस्त करने का काम चल रहा है। उम्मीद जताई है कि रविवार तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
न्यू फरक्का हादसे में हरचंदपुर स्टेशन की तीनों लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। 28 घंटे में साइडिंग लाइन दुरुस्त कर ली गई। लेकिन मेन लाइन और लूप लाइन पर यातायात शुरू नहीं हो पाया। शुक्रवार की देर रात मेन लाइन को फिट कर लेने की रिपोर्ट मिलने पर ट्रायल के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक काजी मेराज को भेजा गया।
एडीआरएम की निगरानी में मध्यरात्रि लगभग 12 बजे मेन लाइन पर इंजन दौड़ाया गया। इसके बाद लखनऊ जाने वाली नौचंदी एक्स. 12.50 बजे यहां से निकाला गया। इंजन के ट्रायल के दौरान नौचंदी को एक घंटे रायबरेली और गंगागंज में रोक कर रखा गया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। एडीआरएम ने बताया कि मेन लाइन लगभग फिट है। अब बस लूप लाइन से मेन लाइन को जोड़ने का काम बाकी है।