{"_id":"5af7369e4f1c1bd1408b4d50","slug":"111526150814-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी टूटने पर भाई ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी टूटने पर भाई ने की आत्महत्या
Updated Sun, 13 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। बहन की शादी टूटने से आहत भाई ने आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के बहन की शादी शुक्रवार को होनी थी लेकिन दो दिन पहले दहेज की मांग को लेकर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वर पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव के पूरे नंदलाल पाठक निवासी दिलीप कुमार (28) पुत्र सीताराम ने शनिवार भोर चार बजे बाग में स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। वह बहन की शादी टूटने से निराश था। खंडासा थाने के भखौली निवासी नन्हें पुत्र राम अभिलाख के लड़के राजाराम से दिलीप के बहन की शादी 12 मई को तय थी।
29 अप्रैल को तिलक की रस्म पूरी हो चुकी थी। शादी के दो दिन पहले वर पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर बारात लाने से इनकार कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष पर शादी तोड़ने और बारात नहीं लाने की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी।
विज्ञापन
थाना इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि लड़की के पिता सीताराम की तहरीर पर शुक्रवार को वर पक्ष के नन्हें पुत्र राम अभिलाख व उसके तीन लड़के और एक लड़की के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया।