फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एक ही ‘कामन मोबिलिटी कार्ड’ से कर सकेंगे सिटी बस व मेट्रो में यात्रा-PRATAPGARH

एक ही ‘कामन मोबिलिटी कार्ड’ से कर सकेंगे सिटी बस व मेट्रो में यात्रा-PRATAPGARH

Wed, 20 Dec 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
एक ही ‘कामन मोबिलिटी कार्ड’ से कर सकेंगे सिटी बस व मेट्रो में यात्रा-PRATAPGARH
‘कामन मोबिलिटी कार्ड’ से कर सकेंगे सिटी बस में यात्रा
विज्ञापन

इंदौर मॉडल पर इलाहाबाद और लखनऊ में शुरू होनी है सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज
सरकार ने तय की है 12 जनवरी तक कार्ययोजना तैयार करने की समय सीमा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद ‘सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज’ (नगरीय परिवहन सेवा) योजना के तहत सिटी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह की सहूलियतें मिलेंगी। ‘इंदौर मॉडल’ पर प्रदेश के शहरों में भी शुरू होने वाली सिटी बसों के संचालन के मद्देनजर सरकार ने इससे संबधित सभी तैयारियां को पूरी करने के लिए 12 जनवरी तक की समय सीमा भी तय कर दी है। यानि इस समय सीमा के भीतर के बस सेवा संचालित करने वाले आपरेटरों के चयन का काम पूरा करना होगा।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष के तौर पर मुख्य सचिव मुख्य सचिव राजीव कुमार द्वारा इस सेवा को शुरू करने के लिए ‘कांप्रहेंसिव मोबिलिटी प्लान’ पर विशेष फोकस करने और 12 जनवरी तक इससे संबंधित सभी प्रक्रिया को पूरी करने की समय सीमा तय की गई थी। इसकेबाद प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने इस सेवा को शुरू करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस आधार पर नगरीय परिवहन सेवा निदेशालय ने इस सेवा को शुरू करने का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत लखनऊ और इलाहाबाद में इंदौर मॉडल पर सिटी बसों का संचालन शुरू करने से पहले की सभी प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। अगले सप्ताह तक ‘प्रि बिड्स कांफ्रेंस’ संपन्न कराने की तैयारी है। 12 जनवरी के पहले निविदा के आधार पर बस संचालकों केचयन का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टाप पर लगेंगे रूट डिस्पले
सिटी बसों केरूट की जानकारी के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की जानकारी के लिए परेशान नहीं होना होगा। उनकी सहूलियत केलिए बस स्टाप पर ही डिस्पले लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से यात्रियों को लगातार यह जानकारी मिलती रहेगी कि कौन सी बस किसी रूट से कहां तक जाएंगी।

----------------
फ्री वाई- फाई समेत कई सुविधाएं मिलेंगी
नगरीय परिवहन सेवा केतहत संचालित होने वाली बसों व बस स्टापों पर यात्रियों को कई और सहुलियतें दी जाएंगी। जैसे बस स्टापों पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को जहां, फ्री में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी, वहीं, शुद्ध पेयजल व शौचालय की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed