फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 year old girl found in train

मरे हुए पिता का नंबर देकर महिला ने भतीजी को ट्रेन में बैठाया

Wed, 05 Aug 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Aug 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
11 year old girl found in train

कानपुर के किदवईनगर में 11 साल की भतीजी आयुषी से छुटकारा पाने के लिए उसकी ताई ने साजिशन उसे एक ट्रेन में बैठा दिया और थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन


ट्रेन में आयुषी को गुमसुम देख बनारस निवासी महिला पायल ने उससे बात की तो ताई की करतूत पता चली। बच्ची को लेकर शहर आई युवती मंगलवार को थाने पहुंची और मामला बताया।
विज्ञापन


एसओ ने ताई को हिरासत में लेकर साजिश में शामिल उसके बेटे अभिषेक की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि बच्ची के कोर्ट में बयान होंगे।

पुलिस के मुताबिक किदवई नगर एच-ब्लाक निवासी अजय तिवारी की छह साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अजय की पत्नी अपनी बेटी आयुषी को जेठ संजय तिवारी के पास छोड़कर कहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में संजय को एक गोलीकांड में जेल हो गई, इसके बाद संजय की पत्नी सपना को आयुषी की परवरिश बोझ लगने लगी। दो अगस्त को सपना ने आयुषी को अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में यह कहकर बैठा दिया कि ट्रेन तुम्हें तुम्हारे पापा के पास ले जाएगी।

पढ़ें,सफाई में क्या बोली ताई...

11 year old girl found in train

सपना ने आयुषी को एक मोबाइल नंबर देते हुए यह समझाया कि गाड़ी आखिरी में जहां रुके वहां से यह नंबर मिलाकर पापा से बात कर लेना। इसके बाद सपना अपने बेटे अभिषेक के साथ किदवईनगर थाने पहुंची और आयुषी के अगवा होने की झूठी एफआईआर भी दर्ज कराई।
 
मंगलवार को जब पायल, आयुषी को लेकर थाने आई और पुलिस को ताई सपना की करतूत बताई तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया है। सपना का कहना है कि बच्ची किसी के बहकावे में आकर गलत आरोप लगा रही है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि ताई सपना ने बेटे के साथ मिलकर भतीजी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है, लिहाजा दोनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed