फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 people get honoured in Lucknow

Lucknow News: संस्कृति के मंच पर अवधी-भोजपुरी का उत्कर्ष, 11 विभूतियां सम्मानित

Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
11 people get honoured in Lucknow
लोक संस्कृति सम्मान से सम्मानित विभूतियां
लखनऊ। अवधी और भोजपुरी लोक साहित्य और संस्कृति पर आधारित दो दिवसीय विमर्श का समापन बृहस्पतिवार को11 विभूतियों के सम्मान के साथ हुआ। यह आयोजन लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से अलीगंज के यूपी महोत्सव मेला परिसर में किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार साझा किए, जिनमें डॉ. रामबहादुर मिश्र, प्रो. चंद्रेश्वर, प्रो. अजीत प्रियदर्शी, डॉ. शशांक सिंह, डॉ. अशोक अज्ञानी और नागेंद्र बहादुर सिंह प्रमुख रहे। वहीं, लखनऊ विवि के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. कैलाश देवी समेत कुल 11 विभूतियों को लोक संस्कृति सम्मान से नवाजा गया। कार्यकम में पद्मश्री विद्याविंदु सिंह और विमल पंत की उपस्थिति रही। संचालन लोक चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संगीत भवन के कलाकारों ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो और हरी तुम हरो जन की भीर जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके अलावा सुमन मिश्रा के संयोजन में डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध का दिया। डांडिया नृत्य में मीहिका, अविका, अथर्व, आद्रिका, अव्युक्ता, कर्णिका, संस्कृति और श्रीया ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लोक संस्कृति की मुरझाती जड़ों को संजीवनी देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवधी, भोजपुरी, बुंदेली, कुमाऊंनी और कन्नौजी भाषा पर हुई चर्चा के आधार पर आगे भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, सचिव सुधा द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






सम्मानित विभूतियां
1. रत्ना शुक्ला : प्रो. कमला श्रीवास्तव स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
2. विनीत सिन्हा : पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीन स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
3. गीता शुक्ला : आरती पांडेय स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
4. उमा त्रिगुणायत : प्रभा श्रीवास्तव स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
5. ज्योति किरन रतन : शोभा देवी स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
6. मंजू श्रीवास्तव : रमावती देवी स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
7. सीमा अग्रवाल : सावित्री देवी स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
8. डॉ. अनिल मिश्र : जे.पी. लंबोदर स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
9. सर्वेश माथुर : सीताराम तिवारी स्मृति लोक संस्कृति सम्मान
10. प्रो. कैलाश देवी सिंह : पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान
11. सौरभ कमल : डॉ. रामबहादुर मिश्र लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed