फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 news bridges in uttar pradesh

प्रदेश में बनेंगे 11 पुल, नाबार्ड देगा 98 करोड़

Thu, 23 Jan 2014 10:07 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लख्ननऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लख्ननऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
11 news bridges in uttar pradesh

भारतीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने प्रदेश के आठ जिलों में 11 पुलों के निर्माण के लिए वित्तीय मदद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


ये पुल श्रावस्ती और सीतापुर के अलावा आजमगढ़, बस्ती, रामपुर, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात व जौनपुर में बनेंगे। इन पुलों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी को आवागमन में राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

सरकार ने कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में बाधा बन रही गोमती, राप्ती, मनोरमा, वसुही, हिंडन, टोंस आदि नदियों पर 11 पुलों के निर्माण का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबार्ड ने अवस्थापना विकास निधि से इनके निर्माण के लिए ऋण की मंजूरी दे दी है। लगभग 98 करोड़ की लागत से बनने वाले पुलों के लिए 69.50 करोड़ रुपये नाबार्ड देगा जबकि 28.48 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार लगाएगी।

इन सभी पुलों को 31 मार्च 2015 तक पूरा करने की योजना है। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग की देख रेख में होगा।


यहां बनेंगे पुल

आजमगढ़ : यहां टोंस नदी पर दो पुल बनेंगे। एक पुल चकबुरहान-निजामाबाद रोड पर जबकि

मुस्लिमपति-रेवराघाट व मिर्जापुर रोड पर बनाने को मंजूरी मिली है। 149.25 मीटर लंबे पहले पुल का निर्माण 7.26 करोड़ से होगा जबकि 106.20 मीटर लंबेदूसरे पुल पर 6.39 करोड़ लागत आएगी।

बस्ती में मनोरमा नदी पर कडसारी-गायघाट रोड पर 79.48 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 5.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रामपुर में भाकरा नदी पर खंडिया पिपलिया अर्रो रोड पर 89.93 मीटर लंबा पुल बनेगा। इस पर 4.42 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

मुजफ्फरनगर में ढिढवाली और सवतु गांव के बीच हिंडन नदी पर 118 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। इस पर 6.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कानपुर देहात में दुर्वासा ऋषि आश्रम के पास सेंगुर नदी पर 106.28 मीटर लंबा पुल बनेगा। इस पर 9.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

श्रावस्ती में मधवापुर घाट (भिनगा-भंगहा रोड) पर राप्ती नदी पर 269.48 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसके लिए 34.10 करोड़ रुपये का बंदोबस्त किया गया है।

बस्ती में मनोरमा नदी पर मुर्दहवाघाट (संसारीपुर-उंभई रोड) व सोनियाघाट पर (पिपरागौतम-कुसौरा बाजार) 70.40-70.40 मीटर लंबे पुल बनेंगे। इन पर क्रमश: 4.27 व 4.17 करोड़ की लागत आएगी।

जौनपुर में रामचंदपुर गांव केपास वसुही नदी पर 70.48 मी. लंबा पुल बनेगा। इस पर 4.54 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव है।

सीतापुर में अटरिया-माल रोड पर सीतापुर गांव के पास गोमती नदी पर 179.30 मीटर लंबे पुल के लिए 11.69 करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed