फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   109 seats vacant under sports quota at Rehabilitation University

Lucknow News: पुनर्वास विवि में खेल कोटे में 109 सीटें खाली

Wed, 02 Sep 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
109 seats vacant under sports quota at Rehabilitation University
पुनर्वास विवि
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रवेश का मौका है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में खेल कोटे के तहत 109 रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त खिलाड़ियों को सात सितंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 28 पाठ्यक्रमों में खेल कोटे की सीटें रिक्त हैं। इनमें बीटेक में सर्वाधिक 24 सीटें हैं। बीए में 20, बीएससी में नौ, बीकॉम और एमबीए में छह-छह, बीसीएसआईटी में तीन, बीबीए में तीन और पीसीडी में तीन सीटें खाली हैं। बीवीए में दो, एमसीए में दो तथा विभिन्न एमए और एमएससी पाठ्यक्रमों में दो-दो सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा एमटेक (एआईडीएस), एमटेक (एआईएमएल), एमवीए एप्लाइड आर्ट्स और एमवीए पेंटिंग में एक-एक सीट खेल कोटे के लिए रिक्त है। कुल मिलाकर विश्वविद्यालय में 2211 सीटों वाले इन 28 पाठ्यक्रमों में 109 सीटें खेल कोटे के तहत रिक्त हैं।
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त संस्था से प्रमाणपत्र जरूरी

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त निकायों से प्रमाणित होने पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन के साथ सभी आवश्यक अभिलेख जमा करने होंगे। प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी सात सितंबर तक कक्ष संख्या 207 में आवेदन और संबंधित अभिलेख जमा कर दें। विश्वविद्यालय की वेबसाइट dsmru.up.nic.in पर भी 2026-27 के प्रवेश संबंधी सूचनाएं उपलब्ध हैं। खास बात है कि विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सभी पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतिभाओं के लिए उचित मंच
विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां सामान्य विद्यार्थियों के साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरा खिलाड़ी भी विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बना चुके हैं। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और सुविधाएं देने के लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है।

- आचार्य संजय सिंह, कुलपति, पुनर्वास विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed