फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 करोड़ से अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह

30 करोड़ से अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह

Sat, 13 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
30 करोड़ से अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह
30 करोड़ से अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह
विज्ञापन



फैजाबाद। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि, राम की पैड़ी के अविरल जलप्रवाह के लिए 2982.86 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है।


इस बार नहरों की सफाई के पहले और सफाई के बाद ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नहरों की सफाई के सत्यापन के बाद डीएम की अनुमति से ही भुगतान होगा। कहा कि, अब नहरों की सफाई टेल से शुरू होगी।


सर्किट हाउस में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक व पत्रकारों से बातचीत में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ंने बताया कि, अयोध्या में राम की पैड़ी पर पानी का ठहराव होने के कारण सिल्ट, सेवार एवं कूड़ा एकत्रित हो जाता है।
विज्ञापन



राम की पैड़ी में सतत जल प्रवाह की व्यवस्था के लिए रिमाडलिंग की परियोजना तैयार की गई है। इसे मॉडल स्टडी के लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान, रुड़की भेजा गया है। राम की पैड़ी के अविरल जल प्रवाह के लिए 2982.86 लाख रुपये की परियोजना स्टेज-1 तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस परियोजना में पंप हाउस की क्षमता 40 क्यूसेक से बढ़ाकर 240 क्यूसेक करके बढ़े हुए डिस्चार्ज से मुख्य चैनल में ग्रैविटी फ्लो उत्पन्न करना प्रस्तावित है। पूरे वर्ष जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ड्रेजर का प्रावधान भी किया गया है।


उन्होंने बताया कि, सरयू के गुप्तार घाट पर 3563.66 लाख रुपये से परियोजना पर कार्य कराया जा रहा है। इसमें 800 मीटर घाट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुल 280 मीटर की लंबाई में घाट का निर्माण कार्य दिसंबर तक और अवशेष 520 मीटर मार्च 2019 तक पूर्ण कराया जाएगा।


लक्ष्मण किला घाट के निर्माण की परियोजना पर 973.41 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई 180 मीटर है। इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2019 तक पूर्ण कराया जाना है।


उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि, सभी कार्य समय से कराए जाएं ताकि परियोजना की लागत न बढ़े। बताया कि, मंडल में 2293 और फैजाबाद जिले में 600 राजकीय नलकूप हैं।


इनमें से 27 खराब हैं। उन्होंने अधिशाषी अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि यांत्रिक दोष से खराब नलकूपों को 48 घंटे में और विद्युत दोष से खराब नलकूपों को 24 घंटे के अंदर ठीक किया जाए।


उन्होंने बताया कि इस बार सभी नहरों की सफाई मनरेगा से कराने कराने का निर्देश दिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के हर हाथ को रोजगार मिल सके। बताया कि, इस वर्ष रबी 1426 फसली में कुल 280 किमी नहरों की सिल्ट सफाई कराया जाना प्रस्तावित है।



सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के तहत सरयू नहर खंड फैजाबाद के कार्य क्षेत्र में कुल 80.320 हेक्टेयर भूमि क्रय करने का प्रस्ताव है। इसके सापेक्ष 12 अक्टूबर तक कुल 55.421 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed