{"_id":"5b3a5a8c4f1c1be8458b4573","slug":"101530550924-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज के बदलूपुरवा गांव में तीन दिन पूर्व एक तेंदुए ने महिला को निवाला बना लिया था। तेंदुआ उसके बाद से निरंतर गांव के आसपास दिखाई पड़ रहा है।
ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को वन विभाग ने गांव के निकट पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांध दी है। वनकर्मियों की टीम भी गश्त कर रही है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत बदलूपुरवा गांव निवासी फूलकेसरी को तीन दिन पूर्व जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने निवाला बना लिया था।
तेंदुआ की दहाड़ निरंतर गांव के लोगों को सुनाई पड़ रही है। रविवार रात में भी तेंदुआ की दहाड़ से गांव के लोग सो नहीं सके। दो बार तेंदुए ने गांव में भी दस्तक दी।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाने का आदेश दिया। सोमवार दोपहर में निशानगाड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजाधिकारी दबीर हसन, वन रक्षक फिरोज आलम व मंसूर अली ने गांव के निकट राजेंद्र के आम के बाग में पिंजरा लगवाया है।
उसमें शिकार के लिए बकरी बांधी गई है। डीएफओ जीपी सिंह ने कहा कि टीम निरंतर गश्त कर रही है। नजर रखी जा रही है।