{"_id":"5b37b7aa4f1c1bc2378b6adc","slug":"101530378154-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुते ने बालक को नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुते ने बालक को नोचा
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के रुदौलिया गांव में शुक्रवार देर शाम आवारा कुत्ते ने आठ साल के एक बालक को नोच कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बालक को ले जाकर करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रुदौलिया गांव निवासी मनीराम का बेटा तरुण (8) शुक्रवार देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान कहीं से आया एक आवारा कुत्ता उसे नोचने लगा। देखते ही देखते कुत्ते ने बालक को नोचकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के नोचने से घायल बालक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर कुत्ते को वहां से भगाया। ग्रामीण आनन-फानन में घायल बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि कुत्ते ने बालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।