{"_id":"5b045b3d4f1c1b5c798b5be9","slug":"101527012157-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले में दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले में दो युवक गंभीर
Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली सुअर के हमले में दो युवक गंभीर
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में आम के बाग की रखवाली कर रहे दो युवकों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया।
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह घटना जयसिंहपुर क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी में हुई। गांव निवासी अमित चौहान (22) व सिसौड़ा गांव निवासी रमेश (20) मंगलवार दोपहर महमूदपुर के एक बाग में आम के फसल की रखवाली कर रहे थे।
उस दौरान बाग में एक जंगली सुअर दिखाई पड़ा। अमित ने जंगली सुअर को भगाने का प्रयास किया। इस पर सुअर भड़क गया और अमित पर हमला बोल दिया।
उसे बचाने के लिए जब रमेश दौड़ा तो सुअर ने उसे भी घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर सुअर भाग गया।
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अमित व रमेश को सेमरी पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित चौहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।