फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हजारों भक्तों ने लिया मंदिर निर्माण का संकल्प

हजारों भक्तों ने लिया मंदिर निर्माण का संकल्प

Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हजारों भक्तों ने लिया मंदिर निर्माण का संकल्प
अयोध्या। राममंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है, भव्य राममंदिर का निर्माण कोई बाधा नहीं रोक सकती। अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर निर्माण होकर रहेगा। हाईकोर्ट का निर्णय हमारे अनुकूल रहा, सुप्रीम कोर्ट का भी निर्णय भी हमारे पक्ष में आएगा, ऐसी उम्मीद है।
विज्ञापन

उक्त बातें गंगा महासभा के अखिल भारतीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने विवेक सृष्टि अयोध्या में श्रीरामदर्शन यात्रा के समापन समारोह पर आयोजित सभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं। स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि मैं राममंदिर आंदोलन से लंबे समय से जुड़ा हूं, आज के युवाओं को राममंदिर आंदोलन के बारे में जानकारी देने की जरूरत है। डॉ.चैतन्य ने कहा कि अयोध्या के नर-नारी राममंदिर निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं, श्रीरामदर्शन यात्रा से राममंदिर के लिए वृहद जनजागरण हुआ है। महंत रामशरण दास ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा ऐसा हम सबका विश्वास है। सभा को विधायक बाबा गोरखनाथ, अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बबलू खान, ई.रवि तिवारी सहित अन्य ने संबोधित किया। सभा में यात्रा संयोजक वासुदेव मौर्य, राधेश्याम त्यागी, महंत मनमोहन दास, स्मृता तिवारी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed