फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जांच में अनफिट मिले 27 स्कूली वाहन, नोटिस जारी

जांच में अनफिट मिले 27 स्कूली वाहन, नोटिस जारी

Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जांच में अनफिट मिले 27 स्कूली वाहन, नोटिस जारी
मानक के अनुरूप बनाने को दिया तीन दिन समय
विज्ञापन

सीतापुर। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की फिटनेस व कागजों की पड़ताल का अभियान चलाया गया। अफसरों ने पहले चरण में सोमवार को 19 स्कूलों के 142 वाहन जांचे। जिसमें से 27 वाहन अनफिट पाए गए। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।

एआरटीओ (प्रशासन) अनीता सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों का ध्यान रखते हुए स्कूली वाहनों की जांच की जानी है।
विज्ञापन


अभियान के पहले दिन सोमवार को चेकिंग टीम द्वारा शहर के स्टडी वेल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, मदर्स प्राइड, पीएन सहगल इंटर कॉलेज, रीजेंसी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, सीतापुर शिक्षण संस्थान, सिंघानिया एजूकेशनल, आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अलावा महमूदाबाद में सीता इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट आदि के 142 वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 27 वाहन मानकों के अनुरूप नही पाए गए। अनफिट वाहनों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें मानक अनुरूप करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed