फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस कर्मियों ने लॉकअप में बंदी व महिला को पीटा

पुलिस कर्मियों ने लॉकअप में बंदी व महिला को पीटा

Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने लॉकअप में बंदी व महिला को पीटा
कचहरी में पेशी के दौरान घटना, 500 रुपये न देने पर हमले का लगाया आरोप
विज्ञापन

बहराइच। दीवानी कचहरी में शुक्रवार को पेशी पर पहुंचे एक सजायाफ्ता बंदी व उसकी पत्नी को सिपाहियों ने वसूली को लेकर जमकर पीटा। बताते हैं कि यहां पर बंदी की पत्नी अपने पति से आई थी। उसने पति को खाना देने की कोशिश की। इसके लिए महिला से रुपये की डिमांड की गई।

न दे पाने पर सिपाहियों ने अपशब्दों का प्रयोग किया। महिला के विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। पति ने शोर मचाकर विरोध जताया तो लॉकअप में उसकी भी लात-घूसों से पिटाई कर धकेल दिया। गले में कील धंसने से बंदी लहूलुहान हुआ है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी जमशेद रेप के मामले में जिला कारागार में बंद है। उसे तीन साल पूर्व 10 साल की सजा हुई थी। जमशेद सजा भुगत रहा है। उसी के तहत शुक्रवार को उसे दीवानी कचहरी में पेशी पर लाया गया था। पति के पेशी की सूचना पाकर पत्नी आमना हमेशा की तरह खाना लेकर घर से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसे टमाटर, प्याज और हरी मिर्च भी देना चाह रही थी। पत्नी खाना लेकर लॉकअप के पास पहुंची तो वहां तैनात सिपाहियों ने रोक दिया। आमना का आरोप है कि सिपाहियों ने 500 रुपये की डिमांड की। रुपये न होने की बात पर सिपाहियों ने अपशब्दों का प्रयोग किया।

आमना के विरोध करने पर सिपाही के साथ मौके पर मौजूद एक दरोगा भी आ धमका। उसने महिला को धक्का दे दिया और मारापीटा। पत्नी की पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई होते देख लॉकअप में बंद जमशेद ने शोर मचाकर विरोध किया। इस पर सिपाही और दरोगा लॉकअप में पहुंच गए और उसको लात-घूसों से जमकर पीटा।


फिर दरवाजों की तरफ धकेल दिया। दरवाजे में लगी कील जमशेद के गले में धंस गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर और आसपास के लोग भी दौड़े। बंदी को लहूलुहान देख अफरातफरी मच गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

वर्जन
घटना की सूचना मिली है। सीओ सिटी अतुल यादव को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी पुलिसकर्मी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जुगुल किशोर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed