{"_id":"5a033fc94f1c1b156b8b48dd","slug":"101510162377-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में संविदा कर्मी की जान गई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में संविदा कर्मी की जान गई, चार घायल
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ड्यूटी के बाद बीती देर शाम ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे विकास भवन में तैनात संविदा कर्मचारी की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
टांडा थाना क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ला निवासी आलोक (26) पुत्र महेंद्र विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में संविदा कर्मचारी था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार देर शाम वह ऑटो रिक्शा से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब ऑटो राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के निकट पहुंचा तो सड़क के बीचोबीच पड़े एक सांड़ के शव से ऑटो टकराकर पलट गया। ऑटो पलटने से पहले उस पर बैठे आलोक सड़क पर गिर पड़ा और वह गाड़ी के नीचे दब गया। जब तक ऑटो हटाकर उन्हें निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव निवासी प्रीति (18) पुत्री जगजीवन बुधवार को दोपहर उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह घर के पास सड़क पार कर रही थी। उसे पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी मुन्ना (22) पुत्र इसरार मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय रामपुर सकरवारी के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। आजमगढ़ जनपद के रतुआपार गांव निवासी रामधनी (45) पुत्र रामलाल मंगलवार देर शाम अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी बब्लू (25) पुत्र रामनयन मंगलवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से जहांगीरगंज से घर जा रहा था। बताया जाता है कि बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।