{"_id":"5c2c6de6bdec2256c93f8237","slug":"101-feet-high-tricolor-will-be-hoisted-at-charbagh-station-on-26-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को चारबाग स्टेशन पर लहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, सबसे पहले इस स्टेशन पर फहराया गया था झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी को चारबाग स्टेशन पर लहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, सबसे पहले इस स्टेशन पर फहराया गया था झंडा
Wed, 02 Jan 2019 01:23 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: shubham
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस गणतंत्र दिवस पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर 101 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लहराएगा। इसे 26 से पहले पूरा करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तिरंगा स्टेशन के गांधी पार्क में लगाया जाएगा।
रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों को देशप्रेम व राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
इससे पहले ट्रेन के इंजनों पर तिरंगा लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पैसेंजर, मेल-एक्सप्रेस से लेकर मालगाड़ियों तक के इंजनों पर तिरंगे चिपकाए गए। इसी क्रम में एवन श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रध्वज लगाने का फैसला लिया गया है।
राजधानी में उत्तर रेलवे का चारबाग रेलवे स्टेशन व पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ जंक्शन एवन श्रेणी के स्टेशन हैं, जहां नियमत: राष्ट्रध्वज लगाए जाने थे। दोनों स्टेशन एक ही परिसर में होने के कारण यह तय हुआ कि चारबाग स्टेशन परिसर में राष्ट्रध्वज लगाया जाएगा।

गांधी पार्क में लगाया जाएगा राष्ट्रध्वज
Indian Flag
यह ध्वज 101 फीट ऊंचा और 60 वर्गफीट का होगा, जिस पर दस लाख रुपये खर्च होंगे। रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रवज लगाने के क्रम में हाल ही में पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रध्वज फहराया जा चुका है। जबकि अहमदाबाद, बंगलुरु, आगरा और समस्तीपुर स्टेशनों पर झंडा लगना है। सबसे पहले आगरा स्टेशन पर तिरंगा फहराया गया था।
चारबाग स्टेशन के गांधी पार्क में राष्ट्रध्वज लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 जनवरी से पहले तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। हालांकि, पहले इसे 31 दिसम्बर तक पूरा करना था। पर, यह पूरा नहीं किया जा सका। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी तक झंडा लगाने का काम पूरा हो जाएगा। जबकि वाराणसी स्टेशन पर भी इसे लगाया जाना है।