फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1000 bed hospital will open in referral hospital of Lohia

Lucknow News: लोहिया के रेफरल अस्पताल में खुलेगा 1000 बेड का अस्पताल

Wed, 18 Sep 2024 06:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
1000 bed hospital will open in referral hospital of Lohia
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित रामप्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल के पास एक हजार बेड का अस्पताल खोला जाएगा। 20 एकड़ जमीन पर 750 करोड़ रुपये की लागत से यह बहुमंजिला अस्पताल बनेगा। संस्थान की शासी निकाय की 40वीं बैठक में ऐेसे कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई बैठक में छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए 100 करोड़ रुपये से टीचिंग ब्लॉक बनाने का भी अनुमोदन हुआ। संस्थान में स्किल इनोवेशन एवं सिमुलेशन सेंटर तथा बोन बैंक की स्थापना को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन




स्ववित्तपोषित प्रणाली पर शुरू होगी पीएचडी



लोहिया संस्थान में स्ववित्तपोषित प्रणाली पर पीएचडी की जा सकेगी। इसमें प्रवेश परीक्षा तथा साक्षात्कार में चयनित अर्ह अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ 11 पीडीसीसी तथा तीन पीडीएफ कोर्सों को मंजूरी दी गई। क्लीनिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्षों के लिए नैतिक समिति के समक्ष जमा कराई जा रही सबमिशन फीस की छूट को अनुमोदन दिया गया। संस्थान में कार्यरत गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञों के मानदेय में बढ़ोतरी होगी। नई पेंशन योजना वाले नियमित कर्मचारियों के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed