फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 tough questions ahead for yadav singh.

'सरकारी दामाद' की काली कमाई पर 100 सवाल!

Tue, 02 Dec 2014 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Dec 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
100 tough questions ahead for yadav singh.

आयकर विभाग नोएडा अथॉरिटी के इंजीनियर यादव सिंह सिंडीकेट पर सोमवार से शिकंजा कसने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस दौरान यादव सिंह और 40 कंपनियों के डायरेक्टर के 13 लाकर्स को भी खोला जाएगा। इस लाकर्स के खुलने से भ्रष्टाचार का नया जिन्न बाहर निकल सकता है।

विज्ञापन


आयकर अफसरों का मानना कि जिन दो डायरेक्टर ने 50 करोड़ की काली कमाई सरेंडर की उसके दस्तावेज लाकर्स से बरामद हो सकते हैं।

आयकर महानिदेशक (जांच) कृष्णा सैनी ने बताया कि यादव सिंह सिंडीकेट के 20 ठिकानों से जब्त किए गए अभिलेखों को सूचीबद्ध करने के बाद सोमवार से गहन जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। इस जांच में जो दायरे में आएगा उसको तलब कर पूछतांछ की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं आयकर निदेशक (जांच) अशोक कुमार त्रिपाठी के मुताबिक यादव सिंह उसकी पत्नी कुसुम लता और डायरेक्टर राजेंद्र मनोचा, नम्रता मनोचा, अनिल पेशावरी के ठिकानों से नोएडा एवं गाजियाबाद की आधा दर्जन बैंक में 13 लाकर्स का विवरण मिलने के बाद 27 नवंबर को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव सिंह का सामना होगा सौ सवालों से

100 tough questions ahead for yadav singh.

जानकारों के अनुसार आयकर विभाग ने यादव सिंह से पूछताछ के लिए करीब 100 सवाल तैयार कर लिए हैं। इन सवालों के जवाब यादव सिंह से नोटिस के माध्यम से मांगा जाएगा।

किसी भी जवाब से यदि जांच एजेंसी संतुष्ट नहीं होती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। आयकर विभाग अपने स्तर से यादव सिंह को तो घेर ही रहा है, साथ में राज्य सरकार से यह ब्योरा तलब कर रहा है कि यादव सिंह ने कब नौकरी जॉइन की और उसे अब तक कितने रुपये वेतन में दिए गए हैं। एजेंसियां उसके प्रमोशन के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।

सभी को सोमवार सुबह यादव सिंह के लॉकर्स के खुलने का खासा इंतजार है। निदेशक का अनुमान है कि इन लाकर्स में से कैश, गहने, निवेश और कारोबारी अभिलेख निकल सकते हैं।

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि यादव सिंह के घर की दीवारों की भी इंच-इंच जांच होनी चाहिए। उसकी आड़ में मलाई सपा ने काटी हो या बीएसपी ने, मुख्यमंत्री में जरा सी भी ईमानदारी है, तो वे इस मामले में केंद्र से सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed