{"_id":"59c7d96a4f1c1b88688b64c5","slug":"100-prisoners-to-be-free-on-birth-anniversary-of-pt-deen-dayal-upadhyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 कैदी रिहा कर पंडित दीनदयाल की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 कैदी रिहा कर पंडित दीनदयाल की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100 वीं जयंती पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 100 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। कारागार मुख्यालय ने इन्हें 25 सितंबर को रिहा करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जो कैदी रिहा होंगे उनमें 80 ऐसे हैं जो सक्षम न्यायालयों द्वारा दी गई सजा पूरी कर चुके हैं लेकिन आर्थिक मजबूरी के कारण जुर्माना राशि जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा 20 कैदी ऐसे हैं जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इन्हें दया याचिका, प्रोबेशन एक्ट और नॉमिनल रोल जैसे प्रावधानों के तहत रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन
जुर्माना जमा न कर पाने के कारण जिन बंदियों को रिहा किया जा रहा है उसमें 12 जिला जेल लखनऊ, 11 जिला जेल वाराणसी और 10 जिला जेल फैजाबाद के कैदी शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा जिला जेल से पांच, आगरा, कानपुर से चार-चार, केंद्रीय कारागार नैनी, जिला कारागार अलीगढ़, बांदा, मिर्जापुर और बदायूं के तीन-तीन कैदी रिहा होंगे।
विज्ञापन
जिला कारागार मुजफ्फरनगर, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद और उरई से दो-दो व हरदोई, महराजगंज, बहराइच, सहारनपुर और गोरखपुर से एक-एक कैदी रिहा किए जाएंगे। आजीवन सजा काट रहे जिन 20 कैदियों को रिहा किया जाएगा उसमें सात बरेली, पांच वाराणसी, चार आगरा, दो फतेहगढ़ और एक नैनी स्थित केंद्रीय कारागार से है। जिला कारागार गोरखपुर के एक कैदी को रिहा किया जाएगा।