{"_id":"61f8c8aeb8ae747cda14ecb5","slug":"100-percent-people-got-vaccinated-by-corona-vaccine-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी उपलब्धि : यूपी में शत प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना टीके की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी उपलब्धि : यूपी में शत प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना टीके की पहली डोज
Tue, 01 Feb 2022 11:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:14 AM IST
सार
यूपी में 15 करोड़ 70 लाख नौ हजार पांच सौ 74 लोगों को कोरोना की पहली डोज व 10 करोड़ 31 लाख चार हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में चिह्नित शत प्रतिशत लोगों को कोराना की पहली डोल मिल गई है। वहीं, दूसरी डोज पाने वालों की संख्या 69.39 फीसदी है।
विज्ञापन
यूपी में 15.70 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। सोमवार को 15 लाख से अधिक लोगों को डोज लगाई गई। इसके साथ ही पहली डोज पाने वालों की संख्या 15 करोड़ 70 लाख नौ हजार पांच सौ 74 हो गई। यह संख्या शत प्रतिशत है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी डोज वालों की संख्या 10 करोड़ 31 लाख चार हजार से अधिक है। 13 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने प्रीकाशन डोज ली। इसी तरह 15 से 18 वर्ष के बीच 92,74,097 लोगों को प्रथम डोज दी गयी है। राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय घई ने बताया कि दूसरी डोज को शत प्रतिशत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन