{"_id":"5e7bd3a98ebc3e76cb3d12a1","slug":"100-people-returned-from-foreign-travel-or-in-contact-with-them-on-the-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा से लौटे या उनके संपर्क में रहे 100 लोग रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश यात्रा से लौटे या उनके संपर्क में रहे 100 लोग रडार पर
Thu, 26 Mar 2020 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश यात्रा या विदेश से आए लोगों के संपर्क में रहे 100 लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। ऐसे लोगों को 14 दिन तक पूरी तरह से घर में एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं प्रतिदिन फोन करके इनका हालचाल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटीन में रह रहे लोगों की निरंतर निगरानी की जा रही है। संक्रमण पर काबू पाने और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी को फोन कर सेहत संबंधी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय की मीडिया प्रभारी डॉक्टर योगेश रघुवंशी ने बताया कि करीब 100 लोगों को हाई रिस्क पर रखा गया है। ऐसे लोगों की सेहत की निगरानी जरूरी है। सभी लोगों को कंट्रोल रूम से रोज फोन कर जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाती है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों से लेंगे मदद
विदेश या फिर ऐसे राज्य जहां संक्रमण ज्यादा है (महाराष्ट्र) से लौटे यात्रियों की भी खोजबीन की जा रही है। इसके लिए प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से मदद ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ऐसे प्रधानों से मदद की तैयारी शुरू कर दी है। लखनऊ के आठ ब्लॉक में 570 ग्राम पंचायतें हैं।