फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 pcs officers to be promoted soon

यूपी के 100 से अधिक पीसीएस अफसरों का प्रमोशन जल्द, सीएम के पास भेजी फाइल

Wed, 06 Dec 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
100 pcs officers to be promoted soon
- फोटो : Demo

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की आईएएस में पदोन्नति के बाद जल्द ही 100 से अधिक पीसीएस अधिकारियों को संवर्ग के विभिन्न वेतनमान में पदोन्नति मिलेगी।

विज्ञापन


विभागीय पदोन्नति समिति ने पदोन्नति प्रस्तावों पर विचार कर अपनी संस्तुतियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दी हैं। सीएम का अनुमोदन मिलने के बाद पदोन्नति से जुड़े आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक दीपक त्रिवेदी व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि समिति ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति से रिक्त हुए पदों के साथ संवर्ग में अन्य रिक्त पदों पर पदोन्नति के प्रस्तावों पर विचार किया। सोमवार को 17 पीसीएस अधिकारी आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए थे।

8900 ग्रेड-पे में 65 व 10 हजार ग्रेड में 46 पद पदोन्नति के लिए रिक्त हैं। समिति ने इन रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति प्रस्तावों पर संस्तुति की है। पदोन्नतियां 8700 से  8900 ग्रेड पे और 8900 से 10 हजार ग्रेड पे में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed