{"_id":"68281df4c4d148d0a709fbcc","slug":"100-families-facing-water-crisis-for-last-five-days-in-lucknow-angry-due-to-no-solution-even-after-complaining-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच दिन से पानी का संकट झेल रहे 100 परिवार, शिकायत के बाद भी समाधान न होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच दिन से पानी का संकट झेल रहे 100 परिवार, शिकायत के बाद भी समाधान न होने से आक्रोश
Sat, 17 May 2025 01:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 01:23 PM IST
सार
लखनऊ में 100 परिवार इस भीषण गर्मी में पांच दिन से पानी का संकट झेल रहे हैं। शिकायत के बाद भी समाधान न होने से उनमें आक्रोश हैं। नाराज लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पानी की किल्लत, डब्बों की कतार लगी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बंगला बाजार में आने वाले भदरुख इलाके की लाला कॉलोनी के 100 से अधिक घरों में पांच दिन से पीने के पानी की किल्लत है। इसकी शिकायत के बाद भी समाधान न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मोनिका वर्मा, रामदास व स्वाति ने बताया कि एक नलकूप पूरे इलाके की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। यहां दूसरा नलकूप लगना है, जो अब तक लग नहीं सका है। इलाके में एक सबमर्सिबल है, लेकिन उस पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। वह अपनी मर्जी से इसे चलाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: खाद का डीलर बनाने और छूट दिलाने के नाम पर 80 लाख की रिश्वतखोरी, जांच में खुली पोल; अफसरों के उड़े होश
विज्ञापन
जलकल के अधिशासी अभियंता सचिन ने बताया कि 15वें वित्त की मद से नया नलकूप लगाया जाना था। हालांकि, इसके लिए जगह नहीं मिल पाई। पानी की कमी एलडीए के नलकूप से पूरी की जा रही है।
एलडीए के नलकूप से छह घंटे डूडा कॉलोनी और बाकी इलाकों में छह घंटे आपूर्ति की जाती है। हो सकता है कि किसी इलाके में देरी से पानी पहुंचता हो, लेकिन कोई नलकूप खराब नहीं है। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन शुक्रवार को समस्या दूर हो गई। टीम को भेजकर इसकी जांच भी कराई गई।