{"_id":"6824ecaa84893713340b90df","slug":"10-women-were-cheated-in-the-name-of-jewellery-in-itaunja-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1204606-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इटौंजा में जेवर के नाम पर 10 महिलाओं से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इटौंजा में जेवर के नाम पर 10 महिलाओं से ठगी
Thu, 15 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
इटौंजा में जेवर के नाम पर 10 महिलाओं से ठगी
बख्शी का तालाब। इटौंजा के कुम्हारनपुरवा और बसेना गांव की 10 महिलाओं से पुराने जेवर के बदले नए जेवर देने की बात कहकर दो टप्पेबाज महिलाएं हजारों के जेवर ले गईं। इसी तरह से टप्पेबाजी का मामला मोहनलालगंज के शिवढरा गांव में 11 महिलाओं से भी हुआ था।
कुम्हारनपुरवा गांव की रजनी प्रजापति, पम्मी देवी, सुरसती, नीलम, पंकज, वैरागी, प्रीति ने बताया कि नौ मई को दो महिलाएं बच्ची को लेकर आई थीं। 20 रुपये लेकर पुराने बर्तन की जगह नए बर्तन देने की बात कही। महिलाओं ने 20 रुपये और पुराने बर्तन दे दिए। अगले दिन दोनों महिलाएं नए बर्तन लेकर पहुंचीं और पुराने बर्तन देने वाली महिलाओं को नए बर्तन दे दिए। सोमवार को फिर से वही महिलाएं पुराने जेवर लेकर पहुंचीं। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए महिलाओं ने सोने की झुमकी, टॉप्स,पायल और चेन दे दिए।
मंगलवार को नए जेवर लाकर देने का वादा किया। पर दोनों नहीं आईं। इसी तरह बसेना गांव की तीन महिलाओंं से भी टप्पेबाजी हुई। बुधवार को पीड़ित महिलाओं ने इटौंजा थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।