{"_id":"5dbbcd838ebc3e93ad10701b","slug":"10-teachers-dismissed-due-to-fake-degrees-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः एसआईटी की जांच में खुलासा, फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 10 शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः एसआईटी की जांच में खुलासा, फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 10 शिक्षक बर्खास्त
Fri, 01 Nov 2019 11:46 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हथियाने वाले परिषदीय विद्यालय के 10 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए। इन शिक्षकों ने 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल की थी। प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालय के फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर एसआईटी ने इसकी जांच की थी।
विज्ञापन
इस जांच में 10 शिक्षक सीतापुर जिले के फर्जी मिले थे। शासन के निर्देश पर बीएसए ने इन सभी को बर्खास्त कर दिया है। वेतन रिकवरी व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह शिक्षक 2010 से 2015 के बीच जिले के विकासखंडों के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती हासिल की थी।
विज्ञापन
यह सभी शिक्षक गैर जनपद व गैर प्रदेश के है। प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय में फर्जी अंकपत्र के सहारे शिक्षक पद की नौकरी हासिल करने का मामला मथुरा जिले से सामने आया था। उस समय अधिकतर फर्जीवाड़ा अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा दी गई डिग्री में आया था। इस पर प्रदेश सरकार ने विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) से शैक्षिक सत्र 2004-05 में बांटी गई बीएड की डिग्री की जांच कराने का निर्देश दिया था। एसआईटी ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जिसमें सीतापुर के 10 शिक्षक सामने आए है।
विज्ञापन