{"_id":"673fbc37fbf6b9d1d1051ed4","slug":"10-selfie-points-created-for-voting-of-tourist-places-lucknow-news-c-13-1-lko1020-962423-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पर्यटन स्थलों की वोटिंग के लिए बनाए 10 सेल्फी पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पर्यटन स्थलों की वोटिंग के लिए बनाए 10 सेल्फी पॉइंट
Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पर्यटन मंत्रालय के ‘देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस-2024’ अभियान में तहत प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में दस स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। यहां लोग क्यूआर कोड स्कैन कर अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों को वोट दे सकते हैं।
ये पॉइंट चारबाग रेलवे स्टेशन, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हजरतगंज में हनुमान जी मंदिर के बगल में, बड़ा इमामबाड़ा, रेजिडेंसी, चिड़ियाघर, यूपी दर्शन पार्क, लखनऊ विश्वविद्यालय, पर्यटन भवन गोमतीनगर आदि स्थलों पर बनाया गया है। इसके साथ ही दूसरे क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी सेल्फी-रील आदि भी पोर्टल पर अपलोड की जा सकेगी।
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बताया कि सेल्फी प्वाइंट के अलावा लोग अपनी सुविधा के अनुसार दूसरी जगह से भी क्यूआर कोड से या सीधे पोर्टल पर जाकर वोटिंग कर सकते हैं। प्रदेश में आम आदमी से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक आदि अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को वोट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। अभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले आकर्षक उपहार भी पाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत और वन्यजीव आदि स्थलों के संबंध में आम लोगों की राय जानना है।